

बीमा सखी योजना के लाभ
1. आर्थिक सशक्तिकरण: महिलाओं को अपनी आय अर्जित करने और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने का मौका।
2. स्टायपेंड और कमीशन:
o पहला वर्ष: ₹7,000/माह + कमीशन
o दूसरा वर्ष: ₹6,000/माह + कमीशन
o तीसरा वर्ष: ₹5,000/माह + कमीशन
3. लचीलापन: काम के घंटे आपकी सुविधा के अनुसार तय किए जा सकते हैं
4. समाज में पहचान: एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ काम करने का अवसर।
5. व्यक्तिगत विकास: ग्राहक सेवा और विपणन कौशल का विकास।
6. आईआरडीए प्रमाणपत्र: बीमा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र।
7. वंशानुगत कमीशन: आजीवन कमीशन, जो उत्तराधिकारियों को हस्तांतरित होता है।
8. त्योहार अग्रिम: त्योहारों के दौरान आर्थिक सहायता।
9. कार्यालय भत्ता: कार्यालय से जुड़े खर्चों की प्रतिपूर्ति
10. वाहन अग्रिम: वाहन खरीदने के लिए ऋण
11. शिक्षा अग्रिम: बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण
12. विवाह अग्रिम: बच्चों की शादी के लिए आर्थिक सहायता
13. रियायती दर पर गृह ऋण: किफायती दरों पर होम लोन
14. समूह बीमा: एजेंट और उनके परिवार के लिए बीमा कवरेज
15. मेडिक्लेम: स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के लिए बीमा
16. ग्रेच्युटी: सेवा अवधि पूरी होने के बाद सेवानिवृत्ति लाभ
प्रतिष्ठा, सम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता से परिपूर्ण जीवन जीने का यह अवसर न गंवाएं। आपका भविष्य आपको बुला रहा है – आज ही पहला कदम उठाएं!


नोट: बिमा सखी इन सभी लाभों की पात्रता के लिए एलआईसी द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने के बाद योग्य होती हैं।